logo

न्याय पत्र निकालने से पहले 55 सालों में की गई उन गलतियों की देशवासियों से क्षमा मांगे कांग्रेसः बाबूलाल

लबब.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज प्रेस कान्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले कांग्रेस ने न्याय पत्र जारी किया। मैं कहता हूं कि 55 साल तक कांग्रेस ने जो लोगों के साथ अन्याय किया है उसके लिए माफी मांगनी चाहिए। पहले तो सभी क्षेत्रों में अन्याय किया अब झारखंड में भी कर रहे। जब देश में बीजेपी की सरकार नहीं बनी थी तब लोग कोसों दूर पैदल जाते थे। ना गांव तक डॉक्टर पहुंच सकते थे ना बीमार शहर आ पाते थे। सड़के नहीं थी। बरसात में गांव के गांव टापू में बदल जाते थे। कांग्रेस कहती थी भारत गांव का देश है, गांव से ही देश का विकास होगा लेकिन कभी गांव की तरफ ध्यान नहीं दिया। इसलिए मैंने कहा कि कांग्रेस ने लोगों के साथ अन्याय किया। जब बीजेपी की सरकार बनी तो गांव की हालत में सुधार हुआ। गांव को सड़कों से जोड़ दिया। जिन लोगों ने बिजली नहीं देखा था उन लोगों तक भाजपा ने बिजली पहुंचाई। अब कोई ढिबरी की चर्चा नहीं करते हैं। कांग्रेस ने गरीबों के साथ अन्याय किया। 


लोगों का क्या कसूर था कि के घरों में बिजली क्यों नहीं पहुंचाया। मोदी जी ने संकल्प लिया कि बिजली पहुंचाएंगे और पहुंचा दिया। पहले शहर में भी लोगों को गैस नहीं मिलता था। बीजेपी की सरकार बनी तो घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचा दिया। कांग्रेस ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की। गरीब बैंकों तक पहुंच भी नहीं पाते थे। पीएम मोदी ने गरीबों का खाता खुलवा दिया। पहले कमीशनखोरी होता था। ये अन्याय था। कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है और अब न्याय पत्र निकाल रहे हैं। पहले तो इनको माफी मांगनी चाहिए। पहले क्या-क्या घटनाएं घटित होती थी। उग्रवाद की घटनाएं। जगह जगह आतंकवादी घटनाएं। भारत सरकार बड़े-बड़े देशों से बात करने की बात कहती थी। लेकिन कभी बात नहीं हुई। मोदी जी आए तो बड़े बड़े विकसित देशों से आंख में आंख डालकर बात की। कांग्रेस के राज में तुष्टिकरण की राजनीति होती थी। कांग्रेस वोट की राजनीति कर रहे हैं। दुनिया जानती है कि भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। 


आज मोबाइल आपके हाथ में है। देश आगे बढ़ रहा है। मोदी जी 5 साल की बात नहीं कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि 2029 तक भारत विकसित देश होगा। यानि जो विकसित देश के मानक होते हैं उसे भारत छू लेगा। तमिलनाडु की सरकार सनातन की तुलना मच्छरों से कर देता है। देश में इतना बड़ी आबादी है हिंदुओ की उसे वो नष्ट करने की बात करते हैं। लेकिन राहुल गांधी, सोनिया गांधी उनको कुछ कहते ही नहीं है। ये सब अन्याय ही तो है। उसका माफी मांगना चाहिए। 


अगर किसी दूसरे मजहब के बारे में बोलते तो सोचिए कितना हंगामा होता। राहुल गांधी चुपचाप घूमते रहते हैं और कहते हैं कि मोहब्बत की दुकान खोलेंगे। ऐसे कैसे खोलेंगे। मोदी ने जी देश के भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे ये उनकी गारंटी है। और कांग्रसे भ्रष्टाचार की गारंटी लेते है, लूट की गारंटी, तुष्टिकरण की गारंटी, महिलाओं को बेइज्जत करने की गारंटी और ये लोग न्याय की बात करते हैं। पहले तो कांग्रेसियों को उन सारे अन्यायों की माफी मांगनी चाहिए जो इतने सालों से उन्होंने की है। यहां की सरकार की भी यही हालत है। देश में प्रमुख विपक्ष है वो न्याय की बात कर रहे हैं मोहब्बत की बात कर रहे हैं लेकिन उनके क्रियाकलाप से ऐसा नहीं दिखता है। राहुल गांधी ने मोहब्बत नहीं बल्कि नफरत की दुकानें सजा रखी है। 

Tags - Congress Nyaya Patra Babulal Marandi BJP Babulal Marandi Jharkhand BJP Babulal Marandi said Congress